गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों 2022 का ऐलान कर दिया है।इस बार भी ये पुरस्कार जमीन से जुड़े लोगों को ही मिला है जिसने देश की आन और शान हमेशा बढ़ाने का काम किया है। अगर असल में बोले तो यही देश के असल हीरो है। पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वालों में 128 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
CDS रावत समेत 4 को पद्म विभूषण
इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं। इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), भाजपा के दिवंगत नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं।
ओलंपिक में देश को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा को पद्म श्री
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया गया तो माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, टाटा ग्रुप के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन को देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण दिया गया। दिवंगत पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा, अभिनेता विक्टर बनर्जी और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री भट्टाचार्य, अमेरिका स्थित पाक कला विशेषज्ञ मधुर जाफरी, पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, गुजरात के धार्मिक शिक्षक स्वामी सच्चिदानंद 17 पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं।
ये देश के वो हीरो है जिन्होने दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। इस सभी लोगों को ये सम्मान पाने के लिये बहुत बहुत शुभकामना। जो हमारे बीच में नहीं उन्हे देश की ओर से ये सच्ची भावपूर्ण श्रद्धांजली है।