विश्व के दो राजनितिक बाहुबली रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे स्वस्थ और फिट राष्ट्राध्यक्षों में गिने जाते हैं| दोनों की उम्र में सिर्फ दो साल का फर्क है, नरेन्द्र मोदी जहाँ जीवन के 68 वसंत देख चुके हैं वहीँ पुतिन ने अपने जीवन 66 साल का सफ़र तय किया है| दोनों ही राजनेता उम्र के इस पड़ाव पर भी शारीरिक रूप से एकदम चुस्त-दुरुस्त हैं| आज हम जानेंगे की इन दोनों बाहुबली राजनेताओं के फिटनेस का राज क्या है?
खतरों के खिलाडी वाले इमेज के ब्लादिमीर पुतिन
पुतिन इंटेलिजेंस बैकग्राउंड से आते हैं जिन्होंने राजनीति में आने से पहले काफी सालों तक रुसी खुफिया एजेंसी KGB में अपनी सेवाएँ दी| इसलिए भूतकाल में उनके लिए फिट रहना एक जरूरत थी, लेकिन उनकी यह जरुरत उनका शौक बन चुकी है| पुतिन एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौक़ीन भी हैं और उन्होंने अपने इस शौक को वो दुनिया के सामने लाने से कभी नहीं चुकते|
पुतिन देर रात तक काम करना पसंद करते हैं, उनका कहना है की वो रात में अपने आप को ज्यादा उर्जावान महसूस करते हैं और देर राह काम करना उनके लिए सहज है|
पुतिन अपने फिटनेस के लिए जबरदस्त वर्कआउट और स्विमिंग करते हैं| हर रोज कम से कम एक घंटा वो जिम में बिताते हैं और रोजाना तैराकी करना भी उनके फिटनेस रूटीन में शामिल है| इन सबके अलावा पुतिन को घुड़सवारी का भी शौक है और हर मौसम में उन्हें सप्ताह में एक या दो दिन घुड़सवारी करते हुए देखा जा सकता है|
अगर बात पुतिन के खाने की करें तो पुतिन सुबह के नाश्ते को खासी अहमियत देते हैं| उनके नाश्ते में अंडे, जूस और दलिया शामिल है साथ ही वो नाश्ते और भोजन के बाद कॉफ़ी पीना भी पसंद करते हैं|
योग की ज्योति जलाने वाले नरेन्द्र मोदी
पूरी दुनिया जानती है की नरेन्द्र मोदी का योग से कितना लगाव है| उनके इस लगाव का ही असर है की उन्होंने पूरी दुनिया को योग करने पर बाध्य किया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पहल कर के समूचे विश्व को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं|
लगातार इतना काम करने वाले नरेन्द्र मोदी दिन भर में सिर्फ चार घंटे की नींद लेते हैं और सुबह जल्दी जागना उनकी आदतों में शुमार है| योग से उनके लगाव का असर ही उनकी रोज की दिनचर्या में दिखता है| प्रधानमंत्री मोदी के फिटनेस का राज योगासन में छिपा है| वो रोजाना सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करते हैं इसके अलावा सुबह नंगे पैर घास पर चलते हुए अपने शरीर को स्ट्रेच करने वाले आसन करते हैं|
शाकाहारी मोदी के नाश्ते की बात करें तो उन्हें नाश्ते में पोहा, खाखरा, भाखरी, और अदरक वाली गुजराती चाय पसंद है जो उनके शरीर को दिन भर उर्जापूर्ण रहने में मदद करता है| दोपहर और रात के भोजन में नरेन्द्र मोदी फल और सब्जियों के साथ सादा गुजराती या दक्षिण भारतीय भोजन पसंद करते हैं|
उल्लेखनीय है कि विश्व के इन दोनों बाहुबलियों की जल्दी ही मुलाकात होने जा रही है| प्रधानमंत्री मोदी ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम व दोनों देशों के बीच 20वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रूस के लिए रवाना हो रहे हैं|

IndiaFirst is about protecting the country’s strategic interests and ensuring robust economic growth.