लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ दुबारा सत्ता में लौटे नरेन्द्र मोदी की आज ताजपोशी है| आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में नरेन्द्र मोदी दुबारा दुनिया के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे| उनके साथ ही उनके मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री भी अपने पद की शपथ लेंगे|
इस ऐतिहासिक पल के लिए राष्ट्रपति भवन तैयार है| शपथ ग्रहण समारोह के बाद रात्रि भोज में मेहमानों के लिए शाकाहारी और माँसाहारी भोजन की तैयारी की जा रही है| विश्वप्रसिद्ध दाल रायसीना भी पकाई जा रही है| राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति ने 48 घंटे पूर्व ही तैयारी के निर्देश दे दिए थे|
राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगा शपथ ग्रहण
पिछली बार की भांति इस बार भी शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के बाहरी प्रांगण में होगा, क्यूंकि दरबार हॉल में सिर्फ 500 मेहमानों की ही व्यवस्था संभव है| बाहरी प्रांगण सज-धज कर तैयार है| इस से पहले भी 3 बार, 1990 में चन्द्रशेखर, 1998 में अटल जी, और 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ बाहरी प्रांगण में लिया है| कयास है की 6000 से 8000 के बीच मेहमानों को आमंत्रित किया गया है|
कौन-कौन मेहमान होंगे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी
देश-विदेश के मेहमानों को न्योता भेजा गया और सभी गणमान्य अतिथि दिल्ली पधार चुके हैं| BIMSTEC देशों में प्रमुख के अलावा, किर्गीस्तान के राष्ट्रपति भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहे हैं| सभी निर्वाचित सांसदों के अलावा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है| इसके अलावा कला, खेल और सिनेमा जगत के चर्चित सितारों को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है|
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं| तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी समारोह में शामिल नहीं होंगी| कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समारोह में शामिल होने के आसार हैं|
मेहमानों में उद्योग जगत से रतन टाटा, मुकेश अम्बानी, गौतम अदानी, और अजय पिरामल मुख्य चेहरे होंगे| वहीँ विदेसी मेहमानों में सिस्को के जॉन चैम्बर्स, बिल गेट्स, और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमेन क्रिस्टीन लेगार्ड भी आमंत्रित मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं|
खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, और हरभजन सिंह एवं बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, पूर्व धावक पी टी ऊषा, बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद, और जिम्नास्ट दीपा करमाकर भी आमंत्रित हैं|
फिल्म जगत से सुपरस्टार रजनीकांत, मोदी के मुखर विरोधी कमल हासन, शाहरुख़ खान, एवं कंगना राणावत के शामिल होने की उम्मीद है|
अन्य आमंत्रित लोगों में पीएम के प्रस्तावकों समेत काशी के 60 विशिष्टजन हैं| संकटमोचन, रविदास मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, गढ़वाघाट के महंत, एवं तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल|

IndiaFirst is about protecting the country’s strategic interests and ensuring robust economic growth.