कुछ साल पहले देश जब महिला दिवस मनाता था। तब ज्यादातर मंचों से महिलाओं के उत्थान के लिए बड़े बड़े वादे किये जाते थे। लेकिन आज वादे नही किये जाते बल्कि पिछले 8 सालों में महिलाओं के लिए जो कदम उटाये गये है उससे महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव आया है। इस पर चर्चा की जाती है।
लालकिले से मोदी सरकार ने किये वादे पूरे किये
लालाकिले से महिलाओं से किया पीएम मोदी ने हर वादा निभाया है और इसकी शुरूआत उन्होने सत्ता में आते ही कर दी थी। सबसे पहले महिलाओं के लिये शौचालय बनवाकर शौच जाने में आने वाली दिक्कत से मुक्ति दिलाई और इसी वजह से देश की महिलाएं आज शौचालय को इज्जत घर का नाम दे रही है। इसी तरह देश की मुस्लिम बहिनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाकर पीएम मोदी ने मुस्लिम महिलाओं पर सदियों से हो रहे जुर्म को खत्म कर दिया जिससे व आज अबला की जगह सबला बन गई है। पीएम मोदी ने सेना में भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए किया स्थायी कमीशन का वादा भी पूरा किया है। इतना ही नही उन्होने लड़कियों के लिए सैनिक स्कूल के दरवाजे भी खोल दिए है। सबसे बड़ा उन्होने फायदा महिलाओं को तो शादी की उम्र में दिया है, अब लड़ियों की शादी की उम्र 21 साल कर दी गई है जिससे आज महिलाओं में एक अलग सा आत्मविश्वास जाग्रित हुआ है। आर्थिक तौर पर भी पीएम मोदी ने महिलाओं को सक्षम बनाने के लिये बहुत कुछ किया है। मसलन अब जन धन खातों को ही देख ले इन खातों के जरिये सीदे सरकारी फायदो की रकम जमा करके उन्होने महिलाओं को मजबूती प्रदार की है तो दूसरी तरफ मकान खरीदने में सब्सीड़ी देकर महिलाओं को मजबूत किया है। अनगिनत स्कीमे है जिनसे आज महिलाएं आगे बढ़ रही है। सबसे बड़ी बात ये है कि हर स्कीम सिर्फ कागजों में ही नहीं दिखती बल्कि जमीन में भी उसका असर दिख रहा है।
मोदी कैबिनेट में सबसे ज्यादा महिलाएं
महिलाओं का विकास आज इस लिये तेजी से हो रहा है क्योकि उनकी सुनवाई सरकार में पुरजोर तरीके से हो रही है। पीएम मोदी की कैबिनेट देश की पहली कैबिनेट है जिसमे सबसे ज्यादा महिलाओं की भागीदारी देखी जा सकती है आज मोदी कैबिनेट में करीब 11 महिला मंत्री है जो देश को संवारने में जुटी हुई है। इसी तरह मोदी 2.0 में पहली बार लोकसभा में सबसे ज्यादा महिलाएं चुनाव जीत कर आई है और वो लोकसभा की बहस में भी आगे से आगे रहकर संवाद करती हुई दिखाई देती है।
खुद पीएम मोदी कई जगह कहते हुए दिखाई देते है कि देश तेजी से विकास करेगा अगर देश की आधी आबादी कदम से कदम मिलाकर काम करेगी और आज कोई भी सेक्टर हो हर सेक्टर में महिलाओं को आगे से आगे आने का मौका सरकार दे रही है जिससे भारत की छवि पुरानी सोच दोनो बदल सके। लेकिन कुछ लोग है जो धर्म की आड़ में महिलाओं को दबाने के लिये बंधन में बंधना चाहते है। लेकिन ऐसे लोग समझ जाये अब नये भारत की नारी बंधन में बंधने वाली नहीं।