कल पुरे भारतवर्ष में देश का 73वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया | जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 ख़त्म होने के बाद ये पहला स्वतंत्रता दिवस था और इसीलिए भी ये बेहद खास था | कश्मीर और लदाख में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया | लदाख से तो एक ऐसी तस्वीर भी आई जिसमे लदाख के गलियों में बैनर लगे हुए थे जिसपर लिखा था “Ladakh Union Territory Celebrating Its 1st Independence Day”.
इसके साथ लदाख से एक विडियो भी वायरल हुआ है जिसमे लदाख से चुने गए भाजपा के संसद जमयांग सेरिंग आम जनता के साथ पारंपरिक तरीके से ड्रम बजाते हुए और ख़ुशी से नाचते हुए नज़र आ रहे थे | बता दे की कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संसद सेरिंग ने भाजपा कार्यालय में पार्टी लीडर राम माधव के साथ झंडोतोलन किया |
#WATCH BJP MP from Ladakh, Jamyang Tsering Namgyal (in front) dances while celebrating 73rd #IndiaIndependenceDay, in Leh. pic.twitter.com/KkcNoarPPB
— ANI (@ANI) August 15, 2019
इसके बाद वो लदाख की आम जनता के साथ लदाख के पहले स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ मानाने में लग गए | कल के पुरे दिन के हर्ष और उल्लास के किस्से सेरिंग ने ट्विटर के ज़रिये साझा किया | उन्होंने एक नहीं बल्कि कई ट्विट किये | अपने ट्विट के ज़रिये सेरिंग ने कहा की- ‘स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के बच्चों प्रदर्शन बेहद उत्साह पूर्ण था | स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुरे लदाख का वातावरण देशभक्ति और एकता के राग में परिपूर्ण था | और इसीलिए हमने लदाख के संस्कृति के परंपरागत तरीके से स्वतंत्रता दिवस को मनाया जिसमे हमने दमन और सुरना बजाया |’ साथ ही उन्होंने ये भी कहा की ये तो बस अभी स्वतंत्र लदाख की शुरुआत है अभी तो बहुत कुछ बाकि है |
अपने अगले ट्विट में सेरिंग ने कहा की आज हम अपने शहीदों को नमन करते है जिन्होंने अपनी जान देकर हमारे देश की रक्षा की है | साथ ही मैं उन चार लोगों के साहस को भी सलाम करता हूँ जिन्होंने लदाख को एक केंद्र शासित राज्य बनने में अपना अहम् योगदान दिया है |
साथ ही उन्होंने अपने पैत्रिक गाँव माथो में बुध्स्त मोंक द्वारा झंडोतोलन की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा किया | ज़ाहिर सी बात है इसी महीने में सरकार ने कश्मीर से आर्टिकल 370 ख़त्म कर दिया है जिसके बाद कश्मीर और लदाख दो अलग और नए केंद्र प्रशासित राज्य होंगे | और इसीलिए इस खास मौके पर लदाख के लोगों में खासा उत्साह है |