भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिनों के रूस दौरे पर हैं| आज प्रातःकाल ही वो रूस पहुंचे और “गार्ड ऑफ़ ऑनर” मिलने के बाद पुतिन के साथ उन्होंने शिप बिल्डिंग यार्ड का दौरा किया| इस दौरान मोदी और पुतिन दोनों का आपस में दोस्ताना देखने लायक था| बाद में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई और फिर दोनों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस भी किया|
दो साल पहले आज ही के दिन मिले थे मोदी और पुतिन
हम अपने पाठकों को बता दें कि ये एक विचित्र संयोग है की आज से दो साल पहले भी दोनों राष्ट्राध्यक्ष आज ही के दिन ब्रिक्स समिट के दौरान चीन के ज़ियामेन शहर में मिले थे| और आज ठीक दो साल बाद दोनों वापस रूस के व्लादिवोस्तोक में मिले हैं|
इन दो सालों में मोदी और पुतिन की दोस्ती भी बढ़ी है और साथ ही भारत और रूस के बीच राजनैतिक, सामरिक और आर्थिक रिश्ते भी मजबूत हुए हैं|
मोदी ने पुरानी यादें ट्विटर पर शेयर की
आज पुतिन से मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया और 2001 के दौरान अपनी रूस यात्रा का जिक्र किया जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री की हैसियत से रूस गए थे| उस समय भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी थे, और 2001 के भारत-रूस समिट में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर मोदी रूस गए थे|
मोदी ने ख़ास जिक्र किया कि तब भी राष्ट्रपति पुतिन ही थे|
Memories and moments, from 2001 and 2019!
While participating in the 20th India-Russia Summit today, my mind also went back to the India-Russia Summit of November 2001 when Atal Ji was PM. That time, I was honoured to be a part of his delegation as Gujarat CM. pic.twitter.com/G9vHMkagfR
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2019

IndiaFirst is about protecting the country’s strategic interests and ensuring robust economic growth.