आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेजी पकड़ रहा है। विभिन्नी दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रैलियां और रोड़ शो कर रहे हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने आज मटियाला क्षेत्र में रैली की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी रोजगार के अवसर पैदा करने, सीसीटीवी कैमरा लगवाने, स्कूल और अस्पाताल बनवाने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है। श्री शाह ने उत्तम नगर में भी रोड़ शो किया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पालम में रैली और दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने पद यात्रा की।
नड्डा ने कसा केजरीवाल पर तंज
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ‘अच्छे बीते 5 साल’ के नारे पर तंज कसा है। जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले कहते थे कि हमें(AAP) काम नहीं करने दिया। अब नारा लगा रहे हैं कि अच्छे बीते 5 साल। ये अच्छे कैसे बीते जब आपको काम नहीं करने दिया?
दरअसल अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’, ये नारा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिया है। इसी नारे के साथ अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरे हैं। अपने हर चुनावी रैली में अरविंद केजरीवाल कहत रहे हैं कि केंद्र सरकार ने उन्हें काम नहीं करने दिया है। ऐसे में दिल्ली की महरौली विधानसभा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे सीधा सवाल पूछा है।
दिल्ली में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार बीजेपी को प्रचंड बहुमत से विजय प्रदान कर दिल्ली को विकास से सुसज्जित करने का काम करेगी।
Bharatiya Janata Party President JP Nadda at an election rally in Mehrauli, Delhi: Pehle kehte rahe ki humein (Aam Aadmi Party) kaam nahi karne diya, ab naara laga rahe hain 'acche beete 5 saal'… yeh achhe kaise beete jab tere ko kaam nahi karne diya ? #DelhiElections2020 pic.twitter.com/KFFQAzfPNw
— ANI (@ANI) January 23, 2020
अमित शाह का केजरीवाल पर हमला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली की शुरुआत दिल्ली के द्वारका के मटियाला में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में रैली किया। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली सरकार भम्र फैला रही है।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे की बदौलत मुख्यमंत्री बने और लोकपाल के लिए कानून तक नहीं लाए और जब पीएम मोदी ने लाया तो उन्होंने दिल्ली में लागू नहीं किया।
केजरीवाल जी आपने कहा था कि भ्रष्टाचार रोकने के लिए हम जन लोकपाल लाएंगे।
अन्ना के नाम पर मुख्यमंत्री बनने वाले केजरीवाल ने जन लोकपाल के नाम पर दिल्ली की जनता से ठगी की है: श्री @AmitShah pic.twitter.com/Pug6r24UBz
— BJP (@BJP4India) January 23, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, अगर देश में झूठे वादे करने की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहला पुरस्कार जीतेंगे। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए, उसे वे भूल गए हैं।
बता दें, बीजेपी अध्यक्ष पद छोड़ने के बावजूद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में चुनाव की बागडोर संभाल रखी है। लिहाजा अमित शाह दिल्ली चुनाव में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते।
गौरतलब है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का चुनाव आठ फरवरी को होगा और मतगणना तीन दिन बाद 11 फरवरी को होगी।